Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं तो अभी पढ़ें ये खबर

 

कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं.

इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है.


इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full Battery & Theft Alarm एप सर्च करना है इसे इंस्टाल करने के बाद आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी आपको Allow करते जाना है. अब आप नीचे इमेज में दिखाई दे रहे होमपेज के जैसे इस एप में दिखाई देगा.

Full Battery Alarm

इस एप को सेट करने के लिए आपको इसकी सेटिंग में जाना पड़ेगा तो राईट साइड में ऊपर तीन लाइन में क्लिक करके आप इसकी सेटिंग में जा सकते हैं. पहला आप्शन आपको Security का मिलेगा जिसपर क्लिक करके आपको एक पासवर्ड सेट कर लेना है.


दूसरे ऑप्शन में आपको अलार्म का साउंड सेट करना है आप जिस तरह का चाहे उस तरह का इससे साउंड सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैटरी के फुल होने का % सेलेक्ट करना होगा अगर आप 90% सेलेक्ट करते है तो बैटरी 90% होने पर अलार्म बजने लगेगा इसी तरह लो बैटरी और टेम्परेचर का % भी सेलेक्ट कर सकते हैं.

Theft Alarm

ये फीचर तब काम करेगा जब आप इस एप में एक पासवर्ड सेट कर लेंगे. पासवर्ड सेट करते ही आपको Auto Enable Theft Alarm पर राईट क्लिक करना है. इसके बाद जब भी कोई आपके मोबाइल को चार्जिंग प्लग से हटाएगा तो ये अलार्म बजने लगेगा. ये अलार्म तब तक बजते रहेगा जब तक की आप उसमें पहले का सेट किया हुआ पासवर्ड डाल नहीं देते हैं. तो ये भी कमाल का फीचर जिससे आप अपने मोबाइल को चोरी होने से भी बचा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

    Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है   के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि।   क्रेडिट कार्ड   एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको  Credit Card  से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि  क्रेडिट कार्ड क्या होता है  उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा। Credit Card Kya Hota Hai | क्...

पिन कैसे प्राप्त करें

  आज जानेंगे   MPIN Kya Hota Hai एमपिन कैसे प्राप्त करें   इस आर्टिकल में MPIN के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप Online mobile banking का प्रयोग करते हैं, तो आपको MPIN के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है, चलिए जानते हैं आज के समय में डिजिटलीकरण बहुत बढ़ गया है और सभी काम डिजिटल तरीकों से ही हो रहा है और डिजिटली ही हम पैसों का लेन देन भी बड़ी आसानी से करते हैं। इसके लिए हमें अपने बैंक अकाउंट से Mobile number को connect करना होता है और फिर Mobile Banking से Transaction के लिए MPIN का प्रयोग होता हैं। दुनिया के साथ भारत में भी काफी चीजे डिजिटल होती जा रही है और इस डिजिटल दुनिया से लेनदेन करने का तरीका भी बदल गया है। पहले लोग किसी चीज का लेनदेन करने के लिए खास धातु का उपयोग करते थे फिर सिक्के और कागज के नोट का उपयोग किये जाने लगा जो आज भी जारी है लेकिन भविष्य में आपको शायद ही कहीं सिक्के या नोट देखने को मिले क्योंकि लेनदेन करने के लिए अब लोग डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं  MPIN Kya Hota Hai  और एमपिन का उपयोग कहाँ किया जा...

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान  पानी मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आप अच्छी तरह से जानते होंगे. आयुर्वेद के अनुसार शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें अकेले पानी का हिस्सा 70 फीसदी है. मतलब आपका शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शरीर के लिए पानी कितना जरुरी है. यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा समय पर पर पानी पीते रहना चाहिए. वैसे ज्यादातर लोगो को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है और बहुत से लोगो को पता नहीं होता है कि पानी को किस स्थिति में पीना चाहिए जिससे शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको यह जानकारी मालूम हो जाती है तो आप आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं. खड़े होकर पानी पीने के फायदे तो न के बराबर है लेकिन इससे होने वाले नुकसान की कमी नहीं है. डॉक्टरों की माने तो एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए. इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है. आपको बता दे कि पानी शरीर के खराब पदार्थो को बाहर निकालने में और शरीर के खून को साफ रखने में मदद करता है....