Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar | दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से

 

 Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Anusar जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर के बारे में जानेंगे। दुनिया का विकास लगातार हो रहा है, दुनिया में बड़ी ही तेजी से और दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहे हैं, जिस तेजी से विश्व की आबादी बढ़ती ही जा रही है वह एक एक बहुत बड़ा चिंता का सब है दुनिया में बढ़ती जनसंख्या के कारण शहरों में भीड़ बढ़ रही है और संसाधनों की बहुत ही ज्यादा कमी होने लगी है।
Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar

प्राचीन काल को देखकर शोधकर्ताओं ने यह अंदाजा लगाया है कि 1000 ईस्वी में दुनिया की कुल आबादी मात्र 27 करोड़ 25 लाख तक रही होगी। लेकिन आज के समय में यह आबादी बढ़कर 7,787,190,943 यानी 778 करोड़ 71 लाख 90 हजार 943 हो गई है।

अगर आप Vishva Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Ke Anusar के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल के अंत तक बने रहिएगा, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है।

तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद न करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल अनुसार के बारे में जान लेते हैं, उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar | दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या की दृष्टि से

विश्व के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों की बात करें तो ज्यादातर उनमें एशिया के शहर हैं, आइए जानते हैं उन शहरों की पूर्ण सूची के बारे में – 

1. Tokyo, Japan 

टोक्यो शहर जापान की राजधानी है, यह दुनिया के सबसे प्रमुख और बड़े शहरों में से एक है, यह शहर 2,188 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, टोक्यो की कुल आबादी की बात की जाए तो यह 37,939,129 है, जापान को कई प्रांतों में विभाजित किया गया है।

टोक्यो होंशू के प्रशांत तट पर स्थित है, टोक्यो शहर में कई प्रांतों और क्षेत्रों का विलय किया गया है, इस महानगरीय क्षेत्र में कुल 23 वार्ड हैं और 2016 की जनगणना के अनुसार टोक्यो शहर की कुल जनसंख्या 11,274,641 है।

लेकिन टोक्यो शहर के अत्यधिक फैलाव की वजह से और बाकी प्रांतों और क्षेत्रों का टोक्यो शहर में विलय के कारण आज के समय में टोक्यो की आबादी 38 मिलियन को पार कर गई है।

2. Delhi, India

दिल्ली शहर भारत की राजधानी है, यह एक बहुत बड़ा शहर है और इस शहर का विकास बड़ी ही तेजी से हो रहा है, यह शहर 1,484 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, वर्तमान समय में इस शहर की आबादी 30 मिलियन से भी अधिक हो गई है।

दिल्ली शहर का कितनी तेजी से विकास हो रहा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 1950 में इस शहर की जनसंख्या मात्र 1.3 मिलियन थी और साल 2016 में दिल्ली की आबादी 18.6 मिलियन से भी अधिक हो गई है।

3. Shanghai, China

शंघाई शहर चीन की सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है, यह शहर 6540.5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, इस शहर की आबादी 30 मिलियन से भी ज्यादा है, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार शंघाई शहर ही पृथ्वी का सबसे बड़ा शहर है।

50 साल पहले तक इस शहर की आबादी मात्र 4.2 मिलियन थी, साल 2015 के बाद से इस शहर की आबादी बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है, Shanghai शहर को ‘The Pearl Of The Orient’ के नाम से भी जाना जाता है।

4. São Paulo, Brazil

साओ पाउलो ब्राजील का सबसे बड़ा शहर है, इसकी आबादी 22 मिलियन से भी ज्यादा है, यह शहर 1,521 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, इस शहर को दुनिया के 10 सबसे बड़े मेट्रो शहर में गिना जाता है।

साल 1950 में इस शहर की आबादी 2.33 मिलियन और 50 साल के अंदर ही इसकी जनसंख्या 10 गुना तक बढ़ गई है।

5. Mexico City, Mexico

Mexico City भी साओ पाउलो शहर से ज्यादा पीछे नहीं है, यह शहर 1,485 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, मैक्सिको सिटी की जनसंख्या भी 22 मिलियन के करीब है।

मैक्सिको सिटी राजधानी शहर है मैक्सिको देश की, पृथ्वी पर सबसे ज्यादा स्पेनिश इसी शहर में बोली जाती है, साल 1950 में मैक्सिको सिटी की आबादी मात्र 3.5 मिलियन थी।

6. Dhaka, Bangladesh

ढाका बांग्लादेश का राजधानी शहर है, यह बांग्लादेश का सबसे बड़ा और व्यस्त शहरों में से एक है, ढाका शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है।

50 साल पहले तक इस शहर की जनसंख्या मात्र 0.335 मिलियन थी, यह शहर 306.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और वर्तमान समय में इसकी आबादी 21 मिलियन है।

7. Cairo, Egypt

काहिरा शहर मिस्र देश का सबसे बड़ा शहर है, Cairo City ही Egypt का राजधानी शहर है, यह शहर 3,085 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

इस शहर की जनसंख्या 20.9 मिलियन के करीब है, काहिरा शहर अफ्रीका और मध्य पूर्व का सबसे बड़ा शहरी भी है, यह शहर डेल्टा नदी के किनारे स्थित है।

8. Beijing, China

बीजिंग शहर चीन का राजधानी शहर है, इस शहर की जनसंख्या 20.4 मिलियन के करीब है, और इस शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है,

क्योंकि इस शहर में रोजगार के अवसर बहुत हैं, यह शहर 16,411 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जनगणना के अनुसार साल 2000 से साल 2010 के बीच 

यानी 10 साल के अंदर ही इस शहर की आबादी 13.56 मिलियन से बढ़कर 19.61 मिलियन को पार कर गई है, यानी 44% से भी अधिक की बढ़ोतरी।

9. Mumbai, India

मुंबई शहर को भारत की आर्थिक राजधानी शहर भी कहा जाता है, मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है, यह शहर अरब सागर से घिरा हुआ है।

मुंबई शहर की जनसंख्या 20.7 मिलियन के करीब है, मुंबई भारत के घनी आबादी वाले शहरों में से एक है, यह शहर 603.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

10. Osaka, Japan

ओसाका शहर की गिनती जापान के प्रमुख शहरों में होती है, जापान का दूसरा सबसे बड़ा शहर ओसाका ही है, इसकी जनसंख्या 19.16 मिलियन के करीब है, ओसाका शहर जापान के कांसाई क्षेत्र में आता है।

इस शहर को जापान का ‘सांस्कृतिक दिल’ भी कहते हैं, साल 1960 में इस शहर की जनसंख्या मात्र 7 मिलियन थी, यह शहर 223 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है, चीन की जनसंख्या 139 करोड़ है और दुनिया की 18.78% आबादी अकेले चीन देश में ही रहती है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत का नाम आता है, भारत की जनसंख्या 130 करोड़ है, और तीसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसकी कुल जनसंख्या 33 करोड़ से भी ज्यादा है।

क्षेत्रफल अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है क्योंकि यह देश 17,098,242 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो कि दो महाद्वीप यूरोप और एशिया में फैला हुआ है। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस की तुलना भारत से करें तो रूस भारत से 5 गुना बड़ा है, पूरी दुनिया में जनसंख्या के मामले में रूस सातवें स्थान पर है।

Comments

Popular posts from this blog

टेस्ला का मालिक कौन है | Tesla Ka Malik Kaun Hai यह कहाँ की कंपनी है

टेस्ला का मालिक कौन है Tesla Ka Malik Kaun Hai   आज के समय में टेस्ला का नाम हर एक व्यक्ति ने जरूर सुना है और छोटे से लेकर बड़े बच्चे के जुबान पर टेस्ला कंपनी का नाम रहता है क्योंकि टेस्ला कंपनी की गाड़ियां बहुत ही ज्यादा महंगी और बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है, टेस्ला कंपनी की गाड़ियां दिखने में और इसके फिचर्स बहुत अच्छे होते हैं, एक बार जो व्यक्ति उसे देख ले तो उसे खरीदने की इच्छा जरूर होती है लेकिन टेस्ला कंपनी की गाड़ियां आम आदमी नहीं खरीद पाता क्योंकि यह बहुत महंगी होती है। इसी टॉपिक पर चर्चा करते हुए हम आपको बताएंगे टेस्ला कंपनी का मालिक कौन है, और यह किस देश की कंपनी आज के इस आर्टिकल में हम टेस्ला कंपनी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे और हर एक पॉइंट के अंदर आपको टेस्ला के बारे में अच्छी से अच्छी जानकारी देंगे जिससे कि आपको टेस्ला कंपनी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। टेस्ला का नाम सुनने के बाद हर एक व्यक्ति के मन में यह बात जरूर आती है कि  टेस्ला का Owner कौन है  और यह किस देश की कंपनी है। अगर आप इस पूरे आर्टिकल को अंत तक पढ़ेंगे तो आप टेस्ला के बारे में बहुत...

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

    Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है   के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि।   क्रेडिट कार्ड   एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको  Credit Card  से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि  क्रेडिट कार्ड क्या होता है  उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा। Credit Card Kya Hota Hai | क्...